मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

बीएसएफ ने अमृतसर व फिरोजपुर बॉर्डर से पकड़ा ड्रोन, पिस्तौल व हेरोइन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीएसएफ ने अमृतसर व फिरोजपुर बॉर्डर से पकड़ा ड्रोन, पिस्तौल व हेरोइन बरामद

चंडीगढ़। बीएसएफ ने भारत–पाकिस्तान सीमा पर कई समन्वित और सटीक ऑपरेशनों के जरिए हथियार, ड्रोन और नशे की खेप सीमा पार से भारत में घुसने से पहले ही जब्त कर लिया। शुरूआती जांच में साफ हुआ कि इस खेप को सीमा पार से ड्रोन या फेंसिंग पार फेंककर भेजा गया था।बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार अमृतसर के दलैरी गांव के पास खेतों में गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों ने एक संदिग्ध वस्तु देखी। सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन में छिपी पीले टेप में लिपटी एक पिस्तौल बरामद हुई। फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ को एक महत्वपूर्ण तकनीकी इनपुट मिला, जिसके आधार पर गट्टी राजोके के पास खेतों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जवानों ने एक पैकेट बरामद किया, जिसमें 600 ग्राम हेरोइन छिपाई गई थी।बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि तस्करों का यह नेटवर्क सीमा के दोनों ओर फैला है, लेकिन फोर्स की पैनी निगाहें लगातार उनकी योजनाओं को नाकाम कर रही हैं। अमृतसर के नेस्ता गांव के बाहरी हिस्से में एक खास खुफिया जानकारी के आधार पर बीएसएफ ने एक और बड़ा ऑपरेशन चलाया। यहां से डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन, पिस्तौल के पार्ट्स और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह ड्रोन हाल ही में तस्करों के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मॉडल्स में शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें