मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पकड़े दो ड्रोन व हेरोइन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पकड़े दो ड्रोन व हेरोइन

चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल ने रविवार को भारत-पाक सीमा पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन तथा दो ड्रोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पंजाब के सीमावर्ती जिला अमृतसर तथा तरनतारन में की गई है।बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार तरनतारन जिले में विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने गांव नौशेरा ढल्ला के पास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खेतों से डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद हुआ। यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भेजा गया था और संभवत: नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए प्रयोग होना था।इसी तरह दूसरी घटना में अमृतसर बॉर्डर पर गश्त के दौरान सतर्क जवानों ने गांव धनोए कलां के नजदीक बॉर्डर फैंसिंग से आगे स्थित एक खेत में संदिग्ध गतिविधि देखी। तलाशी लेने पर वहां से एक डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन और हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया। पैकेट का कुल वजन 558 ग्राम बताया जा रहा है।प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ड्रोन तस्करी को लेकर बीएसएफ ने हाल के महीनों में कई बार सफलता हासिल की है। यह घटनाएं साबित करती हैं कि पाकिस्तानी तस्कर लगातार नए तरीके आजमा रहे हैं, लेकिन बीएसएफ की सतर्क निगाहों से कोई बच नहीं पाता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें