मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

बीएसएफ जवानों ने पंजाब में सीमा पर तीन पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, हेरोइन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीएसएफ जवानों ने पंजाब में सीमा पर तीन पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, हेरोइन बरामद

चंडीगढ़। पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बीते 24 घंटों के भीतर बीएसएफ के जवानों ने तीन पाकिस्तानी ड्रोन को न केवल मार गिराया, बल्कि 558 ग्राम हेरोइन की एक खेप भी बरामद की। लगातार बढ़ रही ड्रोन-आधारित तस्करी पर यह एक और बड़ा प्रहार माना जा रहा है।बीएसएफ की तरफ से शुक्रवार को बताया गया कि पहला ड्रोन अमृतसर जिले के महावा गांव के नजदीक दिखाई दिया। बीएसएफ की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने लो-फ्लाइंग डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन को ट्रैक करते हुए जमीन पर गिरा दिया। सर्च के दौरान पूरा ड्रोन सेटअप बरामद कर लिया गया। दूसरी बड़ी कार्रवाई फिरोजपुर जिले के हबीबवाला इलाके में हुई। यहां संदिग्ध गतिविधि के बाद जवानों ने एक और पाकिस्तानी ड्रोन को देखा।ड्रोन को गिराने के बाद क्षेत्र की तलाशी में एक पैकेट हेरोइन (558 ग्राम) भी मिला, जिसे तस्कर ड्रोन के जरिए भारतीय इलाके में पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। तीसरी घटना तरनतारन जिले के मेहदीपुर गांव में सामने आई, जहां रात के समय ड्रोन की आवाज आने पर बीएसएफ ने उसे निष्क्रिय कर दिया। लगातार तीन सेक्टरों में कार्रवाई से बीएसएफ की इंटेलिजेंस और रीएक्शन क्षमता की झलक मिलती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें