मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी के साथ अवैध संबंध में साढ़ू की गोली मारकर की थी हत्या, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। राजधानी की राहे थाना पुलिस ने अर्जुन महतो हत्याकांड का

खुलासा करते हुए आरोपित समीर कोईरी को पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र

से गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक गोली, एक खोखा,

चाकू और घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक बरामद हुआ है।

एसएसपी

चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में हत्याकांड का खुलासा

करते हुए बताया कि अर्जुन महतो और आरोपित समीर कोईरी दोनों रिश्ते में

साढू थे। आरोपित की पत्नी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। जीजा अर्जुन महतो

शादी के पूर्व से ही समीर कोईरी की पत्नी के साथ गलत संबंध बना रहा था।

वर्ष 2012 मे शादी होने के बाद भी उसके घर पर जाकर डरा-धमका कर संबंध बनाता

था। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में झगड़ा-लड़ाई शुरू हो गया।

समीर

ने ससुराल वालों को भी मामले की जानकारी दी लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। इसके

बाद समीर ने खुद से बदला लेने की ठान ली और 10 जून की रात घर में सोए हुए

अर्जुन महतो के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को

देखते हुए एसडीपीओ रतीभान सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम

ने कार्रवाई करते हुए बंगाल से आरोपित समीर को गिरफ्तार किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें