फतेहाबाद में युवक ने पत्नी व जीजा को मौत के घाट उतारा,घर के बाहर मिले शव
फतेहाबाद, । जिले के जाखल खंड के गांव चांदपुरा में बुधवार रात एक
युवक ने अपने जीजा और धर्मपत्नी की तेजधार हथियार से वार करते हुए हत्या कर
दी है। दोनों के शव घर से करीबन 250 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ हालत में
पड़े मिले। बताया जाता है कि दोनों में काफी समय से अवैध संबंध चल रहे थे
और दोनों पिछले कुछ दिनों से लापता था। रात ही उनके वापस आने पर गुस्साए
व्यक्ति ने दोनों पर हमला बोल दिया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
घटना
की सूचना पाकर जिला पुलिस कप्तान आस्था मोदी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण
किया तो वहीं सीन ऑफ क्राइम व जाखल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना नागरिक अस्पताल ले जाया गया
है।
जानकारी के अनुसार रतिया के गांव बबनपुर निवासी 32 वर्ष
जगसीर सिंह मजदूरी का काम करता था और जाखल के गांव चांदपुरा में विवाहित
था। बताया जा रहा है कि उसका अपने साले जसविंद्र सिंह की पत्नी 35 वर्षीय
मूर्ति के साथ पिछले तीन-चार सालों से अवैध संबंध चल रहा था और चार-पांच
दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए थे। रात ही वे घर वापस लौटे थे। इससे
गुस्साए जसविंद्र सिंह ने तेजधार हथियार से दोनों पर वार कर दिए। दोनों के
मुंह, हाथ, पैर आदि पर कई वार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों के शव
गुरुवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर लहु-लूहान हालत में पड़े मिले, जिसके
बाद ग्रामीणों ने सरपंच को सूचित किया। सरपंच द्वारा पुलिस को सूचना भेजी
गई।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को उनके संबंधों को लेकर कई बार
समझाया गया था, लेकिन वे नहीं माने और इसको लेकर कई बार झगड़ा हुआ है। अब
वे चार-पांच दिन से घर से चले गए थे। डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में हडक़ंप
मचा हुआ है। सूचना पाकर एसपी आस्था मोदी भी मौके पर पहुंचीं। उधर सीन ऑफ
क्राइम व जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच
शुरू कर दी है।





