मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

किसानों को केसीसी का लाभ देने में लाएं तेजीः डीडीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेदिनीनगर। उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति और 'आत्मनिर्भर भारत' के अंतर्गत बैंकों द्वारा प्रदर्शन की विशेष समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वार्षिक साख योजना की उपलब्धि, साख जमा अनुपात की उपलब्धि, किसान क्रेडिट कार्ड प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं अटल पेंशन योजना, पीएमईजीपी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह की प्रगति, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत ऋण की प्रगति इत्यादि की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से अच्छादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही कोरोना संक्रमणकाल में दूसरे राज्यों व जिलों से आये पलामू के श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रावधान के अनुरूप बैंकों से वित्तीय सहायता इत्यादि के माध्यम से लाभ देने व उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करने का निदेश दिया। बैंक होल्ड करके नहीं रखें, समन्वय बनाकर आवेदनों का निष्पादन करें। सभी बैंक शाखा आवेदन को लक्ष्य बनाकर कार्यो में तेजी लाते हुए लाभुकों को केसीसी का लाभ दें। विकास आयुक्त ने निर्धारित लक्ष्य 6140 लाभुकों के विरुद्ध महिला समूहों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं साख जमा अनुपात की औसत उपलब्धि 56.08 प्रतिशत प्राप्त हुआ है। इसमें वृद्धि करने का निर्देश दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें