मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

मारकंडा नदी पर बना पुल बहा, रुद्रप्रयाग-मदमहेश्वर ट्रैक पर फंसे 125 यात्री, 10 लोग बचाए गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून/रुद्रप्रयाग,। उत्तराखंड राज्य के जनपद रुद्रप्रयाग में मदमहेश्वर

ट्रैक पर गोंडार नदी पर बना वैकल्पिक पुल शुक्रवार को बह गया और ट्रैक पर

लगभग 125 लोग फंस गए। हालांकि एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर 10 लोगों को

सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। ट्रैक पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर

निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।

आपातकालीन परिचालन केंद्र

रुद्रप्रयाग के अनुसार रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ तहसील अंतर्गत वनतोली

गोंडार में मारकंडा नदी पर बना वैकल्पिक पैदल पुल के बहने से मदमहेश्वर

मंदिर में लगभग 100 व्यक्ति और ऑन ट्रैक पर 20-25 व्यक्ति फंस गए। हालांकि

सभी सुरक्षित हैं। पीडब्ल्यूडी ऊखीमठ तहसील प्रशासन से टीम घटनास्थल पर

पहुंच चुकी है। हेली रेस्क्यू के लिए कार्य गतिमान है। रांसी से नानू चट्टी

वैकल्पिक हेलीपैड बनाया जा रहा है, वहीं से सभी यात्रियों का रेस्क्यू

किया जाएगा।

वहीं मदमहेश्वर ट्रैक पर गोंडार के पास फंसे लोगों को

निकालने के लिए एसडीआरएफ की एक टीम इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व

में हेलीकॉप्टर से मदमहेश्वर से पांच किलोमीटर नीचे नानू नामक स्थान पर

पहुंच गई है। वहां पर करीब 25 से 30 लोग हैं। अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू

कर हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। शेष लोगों

को भी जल्द ही रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। एसडीआरएफ की

एक अन्य टीम पोस्ट अगस्त्यमुनि से पैदल मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर

पहुंच चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें