मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

जींद: उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत ने भाजपा को दिखाया आइना : बीरेंद्र सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जींद, । पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि

कार्यकर्ताओं की राजनीतिक सोच कांग्रेस को मजबूत करना है। सभी कार्यकर्ता

मित्रों और रिश्तेदारों से मिल कर भाजपा की विफलताओं को बताएं। भाजपा की

कार्यशैली के प्रति लोगों को विश्वास नहीं रहा है। वही लोकसभा चुनाव और

उपचुनाव का आपस में कोई संबंध नही है। पहले भाजपा का जो चढ़ाव था अब वह

नीचे आने लगा है। भाजपा पूरे तौर पर फेल हो चुकी है। जिसका फायदा उठा कर

भ्रष्टाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों के न्यायप्रिय मांगों को इग्नोर

करोगे तो अन्याय ही कहेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह

सोमवार को राजीव गांधी महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर

रहे थे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी रहे। बैठक में

विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत की और

उनके सुझाव लिए गए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि

विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इसलिए कार्यकर्ता जीजान से जुट जाएं।

कार्यकर्ताओं की शक्ति बढ़ेगी तो राजनीतिक में जो आपकी सोच है कि कांग्रेस

को मजबूत किया जाए, वो पूरी होगी। कांग्रेस को भी मजबूत करने में बल

मिलेगा। हर घर पर, रिश्तेदारी, भाईचारे में दस्तक दी जाए। उन्हें बताया जाए

कि भाजपा के दस साल कितने विफल रहे हैं। जनसमर्थन को अपने साथ जोडऩे के

लिए हरसंभव प्रयास किया जाए।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव में

अलग-अलग जगहों से अलग-अलग नीतजे आए हैं। इंडिया गठबंधन के 10 उम्मीदवार

जीते हैं ओर केवल तीन ही भाजपा के जीते हैं। जिससे साफ जाहिर है कि भारतीय

जनता पार्टी का जो एक चढ़ाव था अब वह नीचे उतरना शुरू हो गया है। उसी का यह

परिणाम उपचुनाव में जनता ने दिया है। चाहे वह किसी भी राज्य में हो ।

बीरेंद्र सिंह ने 25 जून को कांग्रेस द्वारा इमरजेंसी लगाने वाले दिन को

भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित किए जाने के सवाल पर कहा

कि यह दिन इनको बाद में याद आता है जब 25-26 जून जो जा चुकी है। अब आगे

कोई नई झूठ निकालना हो तो निकाल सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें