ब्राह्मण समाज महासंघ ने विश्व शांति एकता दिवस के रूप में मनाया पांचवां स्थापना दिवस, लगाए पौधे
देहरादून,। ब्राह्मण समाज महासंघ उत्तराखंड ने दर्शनलाल चौक स्थित
पंचायती मंदिर में अपना पांचवां स्थापना दिवस विश्व शांति एकता दिवस के रूप
में मनाया। विद्वान ब्राह्मणों ने विधि-विधान से हवन यज्ञ कराया और विश्व
शांति, एकता व सद्भाव की मंगलकामना की।
महासंघ के संरक्षक पं.
सुभाष चंद जोशी व पं. लालचंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समूचे विश्व के
कल्याण की कामना करता है। उनका जीवन प्राणी मात्र के हित के प्रति सदैव
समर्पित रहता है। ब्राह्मण कोई जाति नहीं, वरन एक दर्शन है। ब्राह्मण ने
सदैव समाज को एक नई दिशा प्रदान की है। पं. राम प्रसाद गौतम, रामप्रसाद
उपाध्याय, पं. थानेश्वर उपाध्याय, महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद मेहता,
महामंत्री शशि शर्मा, पूर्व प्रवक्ता डा. वीडी शर्मा आदि ने भी अपने विचार
रखे। मंदिर परिसर में नीम व आंवले के पौधे भी लगाए गए। इस दौरान महासंघ के
संगठन मंत्री मनमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, पं. शशिकांत दुबे, रूप
चंद शर्मा, महेश कोठारी, पुरुषोत्तम गौतम, अवनीश शर्मा, शालिग्राम पौडेल
आदि उपस्थित थे।





