मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व में मिसाल है ब्रह्मा बाबा का नारी सशक्तिकरण का कार्य : अरुणा शंकर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रजापिता ब्रह्म बाबा की मनाई गई 52वीं पुण्य तिथि

मेदिनीनगर : स्थानीय बैरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा में संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्य तिथि मनायी गई। मौके पर मुख्य अतिथि महापौर अरूणा शंकर एवं संस्था के भाई-बहनों ने ब्रह्मा बाबा के यादगार शांति स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बहन रजनी ने बताया कि प्रजापिता अध्यात्मिक क्रांति के अग्रदूत थे। इनका पूरा नाम दादा लेखराज कृपलानी था। सन 1936 में जब उनकी आयु 60 वर्ष की थी। तब ईश्वरीय प्रेरणा एक महान आध्यात्मिक क्रांति के सूत्रधार बने। परमात्मा शिव ने दादा को प्रजापिता ब्रह्मा नाम दिया। महापौर ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनें समाज में शांति, प्रेम, सेवा का संदेश दे रही हैं। संस्था द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी अच्छे संस्कार दें और घर में अच्छा वातावरण बनाएं रखे। तभी आने वाली संस्कृति सशक्त होगी। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ब्रह्मा बाबा ने नारी सशक्तिकरण का जो कार्य किया है वह सारे विश्व में एक मिसाल है। मौके पर सुनिता, निधि, रानी, संध्या, रूपा, शिल्पा, लीला माता, नयनतारा माता, अशोक, अवधेश तिवारी, संजय, प्रमोद, महेश, विजय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। उनकी पुण्य तिथि पर पांकी रोड रेड़मा, हनुमान आजाद नगर सूदना में भी कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।

Attachments area

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें