मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र के मंगलौर कोतवाली अंतर्गत लिब्बरहेड़ी गंगनहर पर पुलिस और बदमाशों के बीच एक सप्ताह में दूसरी बार मुठभेड़ हुई। रविवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश का नाम शेरखान पुत्र पुन्ना निवासी भोजाहेड़ी, पुरकाजी (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। शेरखान मंगलौर के जैन मंदिर में हुई चोरी समेत कई अन्य आपराधिक मामलों में शामिल था।पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के अनुसार रविवार देर रात पुलिस गंगनहर क्षेत्र में नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों पर शक हुआ। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपित बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया।घायल बदमाश शेरखान 25 हजार का इनामी अपराधी है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में मंगलौर के जैन मंदिर में हुई चोरी में भी शामिल था।पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की मोटरसाइकिल और अन्य सामान कब्जे में लिया है। घायल बदमाश शेरखान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने जानकारी दी कि घायल बदमाश शेरखान एक शातिर अपराधी है और उस पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें