मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: आइसक्रीम वाले से नकदी व मोबाइल छीनने के आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद, । छीना झपटी के एक मामले में रतिया पुलिस ने त्वरित

कार्रवाई करते हुए दो युवकों को बस स्टैण्ड, रतिया के पास से गिरफ्तार करने

में कामयाबी हासिल की है।

पकड़े गए युवकों की पहचान काला सिंह

पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी वार्ड नं. 4 रतिया व मनीष कुमार उर्फ कबूतर

पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी वार्ड नं. 1 रतिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल को बरामद कर

लिया है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। इस बारे शहर रतिया पुलिस

ने 19 जुलाई को मॉडल टाऊन रतिया निवासी अनिल की शिकायत पर केस दर्ज किया

था।

अनिल ने कहा था कि रात को जब वह आईसक्रीम वाली गाड़ी लेकर घर

जा रहा था तो रास्ते में बाईक पर आए दो युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट

की व छुरी दिखाकर उससे 8 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया।

इस

बारे सूचना मिलते ही रतिया पुलिस ने तुरंत आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास

शुरू कर दिए। जांच अधिकारी एएअसाई कृष्ण कुमार की टीम ने अहम सुराग जुटाते

हुए दोनों युवकों को वारदात के कुछ ही घंटों में काबू कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें