मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बोलेरो पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दो लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बोलेरो पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दो लोगों की मौत

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड जा रहा एक बोलेरो वाहन मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आ गया। वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे।रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

रुद्रप्रयाग पुलिस उत्तराखंड ने एक्स पर बताया कि केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग सोनप्रयाग व गौरीकुंड के बीच मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन क्षेत्र में ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से बोलेरो वाहन उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई।

घायलों में नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष, ममता पत्नी चैन सिंह पंवार, निवासी सियालब थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष, प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष, मोहित चौहान पुत्र उपेन्द्र चौहान, राजेश्वरी पत्नी नवीन, उम्र 35 वर्ष, उत्तरकाशी और वाहन चालक पंकज पुत्र हुकम सिंह, उम्र 24 वर्ष, कोकमल्ला, नंदानगर चमोली शामिल हैं। नवीन व ममता गंभीर घायल हैं, उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें