मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो पुलिस ने 11 साइबर ठगों को दबोचा-जिले के चास थाना क्षेत्र के चिरा चास स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 11

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बोकारो। जिले के चास थाना क्षेत्र के चिरा चास स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, तीन लोग भागने में सफल हो गए।

डीएसपी के मुताबिक घर में छुपकर मोबाइल फोन से साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था। इन साइबर ठगों के पास से पुलिस ने एण्ड्रॉयड तथा कीपैड मोबाईल 41 पीस, एयरटेल तथा जिओ का सिम 36 पीस, लॉटरी के कूपन 04 बंडल, विभिन्न कंपनी के चार्जर 15 पीस, एटीएम कार्ड 03 पीस, रजिस्टर 02 पीस, कॉपी 17 पीस, स्पीडपोस्ट का बारकोड 01 पैकेट, मुहर 18 पीस, स्टाम्प पेड 03 पीस बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में सबसे अधिक बिहार के शामिल हैं। डीएसपी सदर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया तथा चिरा चास स्थित जवाहर सिंह के मकान में तलाशी ली गई। इस दौरान जवाहर सिंह के मकान के ऊपरी तल्ले में चौदह लोग मोबाईल के माध्यम से ठगी करते पकड़े गए। तीन व्यक्ति भागने में सफल रहे। आरोपितों से पूछताछ करने पर पता चला कि सभी लोग बिहार के विभिन्न जिलों से आकर संगठित रूप से जाली दस्तावेज से मोबाईल सिम खरीदकर ठगी का काम पिछले दो वर्षों से कर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें