मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: हाईवे किनारे खेत में मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत: हाईवे किनारे खेत में मिला युवक का शव

सोनीपत। सोनीपत में हाईवे 334-बी के पास गांव खेवड़ा के निकट खेतों में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही थाना बहालगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह खेतों में काम करने पहुंचे लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा।

उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा व मौत के कारणों का पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर युवक की जैकेट और पर्स एक ओर पड़े मिले हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक वहां कैसे पहुंचा तथा किन परिस्थितियों में उसकी मृत्यु हुई।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अजय (19) के रूप में हुई है। वह क्षेत्र में प्रवासी मजदूर के तौर पर कार्य कर रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें