मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

नहर में डूबे नायब सूबेदार मनजीत सिंह का तीसरे दिन मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। जिले के टोहाना क्षेत्र में नहर में दाे दिन पहले डूबे

नायब सूबेदार मनजीत सिंह का शव रविवार को भाखड़ा नहर के काजल हैड से बरामद

हो गया। पुलिस ने मनजीत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया

है। कहा जा रहा है कि मनजीत ने अपने दोस्त को डूबने से बचाने के लिए नहर

में छलांग लगाई थी।

टोहाना के गांव हंसेवाला निवासी मनजीत सिंह

गुरुवार को जम्मू कश्मीर से घर लौटा था। हंसेवाला निवासी रघुवीर सिंह का 26

वर्षीय पुत्र मनजीत सिंह स्पोट्र्स कोटे के तहत कुछ साल पहले सेना में

भर्ती हुआ था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह 338 मीडियम बटालियन आरटी

जम्मू कश्मीर में तैनात था। शुक्रवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ नहर में

नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह नहर में बह गया। उसके मित्रों ने

भी कुछ नहीं बताया। परिजन जब उसकी तलाश के लिए इधर उधर जाने लगे तो उन्हें

उकलाना के कुंदरपुरा हेड के पास मनजीत की चप्पलें पड़ी मिलीं। जिसके बाद

परिजन व ग्रामीणों ने नहर में युवक की तलाश की। नहर में काजल हेड पर जाल भी

लगाया गया था। रविवार को सुबह काजल हैड पर लगे जाल में मनजीत का शव अटका

मिला। इस पर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए

भिजवा दिया।

मनजीत के चचेरे भाई राममेहर गिल ने बताया कि मनजीत अपने

दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। एक दोस्त पानी में डूब गया। मनजीत ने

उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। मनजीत ने दोस्त को तो बचा लिया,

लेकिन पानी के तेज बहाव में वह खुद बह गया। मनजीत की मां ने कहा कि वह

बॉक्सर था और काफी मेडल जीत चुका था। मनजीत का एक बड़ा भाई भी है, वह खेती

करता है। उसके पिता का पहले देहांत हो चुका है। मनजीत बेहद मिलनसार स्वभाव

का था और देश की सेवा का जज्बा मन में होने के चलते ही वह सेना में भर्ती

हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें