मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद:बंद कमरे में मृत मिला उद्योग कर्मचारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद:बंद कमरे में मृत मिला उद्योग कर्मचारी

फरीदाबाद। फरीदाबाद के पर्वतीय चौकी क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में बीती रात एक 45 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में मिला। अनिल अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहता था। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसी उसे शादी में बुलाने पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसी राकेश दीवान के अनुसार गली में शादी कार्यक्रम था। अनिल को भोजन के लिए बुलाते समय उन्होंने देखा कि सुबह से ही उसका दरवाजा नहीं खुला था। दिनभर कई बार आवाज लगाने के बावजूद किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पर्वतीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। अंदर अनिल भारद्वाज बेड पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं था।पड़ोसियों ने बताया कि अनिल शराब पीने का आदि था और सुबह भी उसने काफी शराब पी रखी थी, जिसके बाद वह कमरे में चला गया था। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब सेवन को ही मौत का कारण माना जा रहा है, हालांकि अंतिम कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला था और फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। दो-तीन दिन पहले उसकी पत्नी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए मायके गई हुई थी, जिसके कारण वह घर में अकेला था।पर्वतीय चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें