मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव पांच दिन बाद बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव पांच दिन बाद बरामद

ऋषिकेश : ऋषिकेश के कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी युवक का शव पांच दिन की लगातार खोजबीन के बाद बरामद कर लिया गया है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयास के बाद बुधवार को शव बरामद हुआ।

एसडीआरएफ के अनुसार बीते छह जून को कौड़ियाला स्थित रिवेरा रेस्ट्रो के समीप उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी 40 वर्षीय आशीष जैन के गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से गंगा नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाया। तेज बहाव और विषम परिस्थितियों के बावजूद टीमों ने आधुनिक सर्चिंग संसाधनों और तकनीकों की मदद से अभियान जारी रखा।

लगातार प्रयासों के बाद गुरुवार को शिवपुरी क्षेत्र से युवक का शव बरामद किया गया। परिजनों की ओर से शव की पहचान किए जाने के बाद पंचनामा सहित आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें