मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

महिला सिपाही का फंदे से लटकता मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला सिपाही का फंदे से लटकता मिला शव

बहराइच। बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना में तैनात महिला आरक्षी ज्योति पासवान (25) का शव सोमवार देर शाम थाना परिसर स्थित उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि महाराजगंज निवासी ज्योति पासवान 2019 बैच की सिपाही और करीब डेढ़ साल से हुजूरपुर थाना में तैनात थीं। सोमवार शाम करीब 5 बजे वह जिला मुख्यालय से थाना पहुंचीं और अपने कमरे में चली गईं। लगभग आधे घंटे बाद जब पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचे तो उनका शव पंखे से लटका मिला। उन्हें तत्काल नीचे उतारकर चिकित्सक से परीक्षण कराया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और मौत के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें