मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के हरदाई में नाव पलटी, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी के हरदाई में नाव पलटी, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में नाव पलटने से सात लोग डूब गये। चार लोगों को बचा लिया गया। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार को बताया कि खैरुद्दीन चैन सिंह गांव का रहने वाला दिवारी लाल ने राम गंगा नदी के दूसरी ओर किनारे पर तरबूज की खेती कर रखी है। सोमवार शाम को वह परिवार के सात लोगाें संग तरबूज तोड़कर नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई। इसमें दिवारी लाल, पत्नी सुमन, बेटी काजल, बहन निर्मला, भांजी सोनिया, छोटे भाई रामफेरे की बेटी सुनैना, बेटा शिवम सवार थे। सभी पानी में डूब गये। किसी तरह दिवारी लाल, सुमन, निर्मला और काजल बच गए। सुनैना, शिवम और सोनिया का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की मदद से खाेजबीन की गयी। देर रात में तीनों के शव नदी से बरामद कर लिए गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें