मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

रंजिश का खूनी खेल! रास्ता रोक युवक पर लोहे की रॉड से हमला, कई हड्डियां टूटीं, सात पर मुकदमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रंजिश का खूनी खेल! रास्ता रोक युवक पर लोहे की रॉड से हमला, कई हड्डियां टूटीं, सात पर मुकदमा

हरिद्वार,। जनपद के पथरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। चार जुलाई की तड़के स्कॉर्पियो सवार सात लोगों पर एक युवक का रास्ता रोककर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप है। गंभीर घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने सात नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रामपुर रायघटी निवासी रामकुमार ने आज तहरीर देकर बताया कि उसका भाई सतीश 4 जुलाई की सुबह करीब सवा तीन बजे मोटरसाइकिल से एक परिचित से मिलने जौलीग्रांट अस्पताल जा रहा था। आरोप है कि धनपुरा स्थित टूटी पुलिया के पास पहले से स्कॉर्पियो में घात लगाए बैठे सात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर सतीश के दोनों हाथों की कलाइयों, एक उंगली, हाथ और पैर की हड्डियां तोड़ दीं। उसके होंठ पर भी गंभीर चोट आई। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपितों ने उसका मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटका व कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित स्कॉर्पियो में सवार होकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची व घायल को अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मोहित, हिमांशु, मोहित, अमित, मिथुन, रोबिन और सचिन पुत्र बिन्दर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें