मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम : रक्तदान केवल रक्त नहीं, यह मानवता को समर्पित एक नया जीवनदान है : जे.पी. नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
गुरुग्राम : रक्तदान केवल रक्त नहीं, यह मानवता को समर्पित एक नया जीवनदान है : जे.पी. नड्डा

-जे.पी. नड्डा ने ओम शांति रिट्रीट सेंटर में विशाल रक्तदान अभियान 2025 का किया शुभारंभगुरुग्राम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि रक्तदान न केवल मानव जीवन को बचाने का कार्य है, बल्कि यह एक प्रकार की राष्ट्र सेवा भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को केवल एक दान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह मानवता को समर्पित एक नया जीवनदान है। ये बातें श्री नड्डा रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम के बहोड़ा कला स्थित ब्रह्मकुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित विशाल रक्तदान अभियान 2025 का शुभारंभ के दौरान कही।उल्लेखनी है कि यह अभियान समाज सेवा प्रभाग और ब्रह्मकुमारी के दिल्ली जोन के तत्वावधान में आयोजित किया गया है और इसमें भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं भारतीय रक्त आधान एवं प्रतिरक्षा रक्त विज्ञान सोसाइटी का सहयोग शामिल है। इस अभियान के अंतर्गत 22 से 25 अगस्त तक देशभर के विभिन्न क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक लाख से अधिक ब्लड डोनेशन यूनिट का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है, तो वह केवल रक्त नहीं दे रहा होता, बल्कि किसी के जीवन को बचाने और समाज में मानवता की ज्योति जलाने का महान कार्य कर रहा होता है। केंद्रीय मंत्री ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए कहा कि मानव शरीर हर तीन महीने में नया रक्त का निर्माण करता है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आसानी से किसी जरूरतमंद की मदद कर सकता है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने ई-रक्तकोष तैयार किया है, जिसमें रक्त से संबंधित सभी जानकारियों का एक महत्वपूर्ण डेटाबेस तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरत पड़ने पर रक्त को आसानी से और शीघ्रता से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि जीवन बचाने का सर्वोच्च कार्य है।ब्रह्मकुमारी संतोष दीदी ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। किसी के जीवन की बुझती हुई ज्योति को पुनः प्रज्वलित करना ही मानव जीवन का सबसे पुनीत कार्य है।” उन्होंने कहा कि यह निस्वार्थ भाव से किया गया ऐसा दान है, जिससे न केवल जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है, बल्कि दाता को भी आत्मिक संतोष और जीवन की सच्ची सार्थकता का अनुभव होता है।कार्यक्रम में विधायक बिमला चौधरी, सोशल सर्विस विंग की चैयरपर्सन राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी संतोष एवं ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशक ब्रह्मकुमारी आशा, तथा सोशल सर्विस विंग के उप चैयरपर्सन ब्रहमकुमार प्रेम सिंह एवं सोशल सर्विस विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर बीके अवतार सहित ब्रह्मकुमारी संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ प्रताप मिड्ढा बीके गिरीश, बीके प्रकाश, बीके पूनम, बीके विधात्री, बीके सरिता, बीके बीरेंद्र सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें