मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : रेहड़ी चालक की हत्या कर शव नहर में फेंका, तीन आरोपी काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : रेहड़ी चालक की हत्या कर शव नहर में फेंका, तीन आरोपी काबू

फतेहाबाद। जिला पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। प्रारंभिक तौर पर गुमशुदगी प्रतीत हो रहा यह मामला पुलिस की सतर्कता, वैज्ञानिक जांच और तकनीकी विश्लेषण के चलते अंतत: एक सुनियोजित हत्या का निकला।

इस पूरी कार्रवाई को एसएचओ कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश निवासी सैनी मोहल्ला, टोहाना, विक्रम निवासी मातावाली जोहड़ी, टोहाना और अमन उर्फ अमनी निवासी किला मोहल्ला, टोहाना के रूप में हुई है। बुधवार को डीएसपी टोहाना जयभगवान ने बताया कि किला मोहल्ला, टोहाना निवासी सुनील कुमार ने बीती 23 अप्रैल को थाना शहर टोहाना में अपने भाई 35 वर्षीय राजेश कुमार की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार राजेश अपनी मोटरसाइकिल व रेहड़ी लेकर बाजार गया था, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।

पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम को जांच के दौरान राजेश कुमार का शव नहर से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दीं। गहन तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपियों के करीब पहुंची। जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी विक्रम ने करीब दो लाख रुपये लेकर बिहार से राजेश कुमार की शादी करवाई थी। हालांकि, शादी के बाद राजेश अपनी वैवाहिक जिंदगी से खुश नहीं था और उसकी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था।

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर राजेश की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान बरामद किया जा सके। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि मामले के अन्य पहलुओं की गहराई से जांच हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें