मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल में कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़, 6 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नैनीताल में कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़, 6 घायल

नैनीताल। बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में निशुल्क कंबल लेने के लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में पुरुष और महिलाएं पहुंचे थे। भीड़ के चलते मिनी स्टेडियम की सुरक्षा दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से छह लोग घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट ले जाया गया।घायलों में टल्ली सेठी निवासी क्रांति देवी और रेखा देवी, रूपा गांव निवासी बछौली देवी, भोपाल अधिकारी निवासी रेवाधर शामिल हैं। क्रांति देवी, रेखा देवी, बछौली देवी और भोपाल अधिकारी को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक शीलू कुमार ने दावा किया कि उन्होंने एक माह पहले ही जिलाधिकारी, फायर ब्रिगेड और पुलिस को कार्यक्रम की सूचना दे दी थी। उन्होंने इस घटना को लेकर अफवाह फैलाने की बात कही और बताया कि वे स्वयं घायलों से मिलकर आए हैं और सभी लोग ठीक हैं। कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें