नकल विरोध कानून के समर्थन में भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
नकल विरोध कानून के समर्थन में भाजयुमो ने निकाली बाइक रैलीगोपेश्वर, 26 फरवरी । चमोली जिले के पोखरी तहसील मुख्यालय पर रविवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक को रोकने के लिए बनाए गये नकल विरोधी कानून के समर्थन में बाइक रैली निकालते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया।युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी ने देश का पहला सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कि इस नकल विरोधी कानून बनने से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा और नकल करने वालों पर नकेल कसेगी। साथ ही पेपर लीक होने के मामलों पर भी रोक लगेगी।इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पंत, ग्रामीण मंडल संयोजक शिवप्रसाद, नगर संयोजक चेतन बिष्ट आदि मौजूद थे।





