मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

नूंह में भाजपा ने सम्मेलन कर बताई वीबी जी राम जी की खूबियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नूंह में भाजपा ने सम्मेलन कर बताई वीबी जी राम जी की खूबियां

नूंह। नूंह के यासीन मेव डिग्री कॉलेज के प्रांगण में भाजपा जिला कार्यशाला व जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक दीपक मंगला व जिला प्रभारी समय सिंह भाटी रहे। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के संयोजक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन रहे तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने की।जिला सम्मेलन में सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।यह कार्यशाला विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण जनजागरण अभियान के तहत आयोजित की गई। इस कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारियों के अलावा काफ़ी संख्या में चेयरमैन व जन प्रतिनिधि शामिल हुए और सभी वक्ताओं द्वारा वीबी जी राम जी के लाभों और योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। दीपक मंगला ने कहा कि मनरेगा में बहुत सारी कमियां थी, ख़ामियाँ थी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था । इसका किसी के पास कोई भी हिसाब किताब नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने इसका मनरेगा से नाम बदलकर वीबी जी राम जी रखा और इसमें जनहित को लेकर बहुत से बदलाव किए। कई योजनाओं को इस से जोड़ा। मजदूरों को सौ दिन की बजाए एक सौ पच्चीस दिन का रोजगार देने का काम किया। कार्यशाला को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन व जिला प्रभारी समय सिंह भाटी ने भी संबोधित कर अपना अनुभव साझा किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें