मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

बीजेपी शनिवार सुबह फतेहाबाद में निकालेगी तिरंगा यात्रा, शाम को कैंडल मार्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीजेपी शनिवार सुबह फतेहाबाद में निकालेगी तिरंगा यात्रा, शाम को कैंडल मार्च

फतेहाबाद। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के ऑप्रेशन सिन्दूर की सफलता और भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करने के लिए 17 मई को बीजेपी द्वारा फतेहाबाद में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बीजेपी जिला कार्यालय में जिले के सभी मंडलों के अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने की। विशेष तौर पर फतेहाबाद के पूर्व विधायक दूड़ाराम, हरियाणा सरकार में चेयरमैन एवं तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक भारत भूषण मिड्ढ़ा व बीजेपी के जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य भी बैठक में मौजूद रहे तथा उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं व आमजन से तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भारतीय सेनाओं के सम्मान तथा हर भारतीय में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 17 मई को सुबह ९ बजे जवाहर चौक से लेकर लाल बत्ती चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, सामाजिक गणमान्य लोग व आमजन भी बढ़चढक़र भाग लेंगे। तिरंगा यात्रा के साथ सांय काल में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ सिन्दूर यात्रा के तहत कैंडल मार्च निकालेंगी। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भारत की तीनों सेनाओं ने जो पराक्रम व शौर्य दिखाया है। उसकी यश गाथा पूरे विश्व में हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें