मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सरकार की विफलताओं पर भाजपा श्वेत पत्र जारी करेगीः नीलकंठ सिंह मुंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विशेष सत्र से संबंधित प्रस्ताव की कोई विधिवत जानकारी नही, विधानसभा सत्र में पार्टी प्रस्ताव पर राय देगी

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई । जिसमे नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,प्रदेश उपाध्यक्ष एवम सांसद सुनील सिंह,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत,जयंत सन्हिा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा,डॉ रवन्द्रि कुमार राय,विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल हुए।

बैठक के संबंध में मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार के पूर्व मंत्री एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि कोर कमेटी ने हेमंत सरकार की 9 महीनों की नाकामियों ,आर्थिक अराजकता की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने का नर्णिय लिया है।इसके लिय प्रदेश अध्यक्ष ने हजारीबाग के सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सन्हिा को जम्मिेवारी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार अपनी विफलताओं को छुपाने केलिये पूर्व की सरकार पर दोषारोपण करती रहती है। पार्टी श्वेत पत्र के माध्यम से यह बताएगी की इन्होंने 9 महीनों में क्या किया। पार्टी श्वेत पत्र के माध्यम से राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी।

विधानसभा के विशेष सत्र के प्रस्ताव के सबंध में बोलते हुए श्री मुंडा ने कहा कि पार्टी या विधायकदल को इसकी सूचना केवल प्रेस मीडिया के माध्यम से ही प्राप्त हो रही ,अभी तक इस संबंध में कोई अधिकृत जानकारी न तो सरकार के स्तर पर और न विधानसभा स्तर पर प्राप्त हुई है। कहा कि उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को सदन पटल पर जो भी प्रस्ताव आएगा उसपर पार्टी वन्दिुवार अपनी राय स्पष्ट करेगी। अभी कुछ भी कहना यह जल्दबाजी होगी। कहा कि क्या और किस विंदु पर प्रस्ताव आएगा यह जानकारी में नही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें