मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

ओडिशा में जनता परिवर्तन का मन बनाया है : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार

और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार

ओडिशा की जनता जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

उत्तराखंड में 19

अप्रैल को लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की समाप्ति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री

त्रिवेंद्र सिंह रावत ओडिशा की तीन लोकसभा मयूरभंज, भद्रक और बालेश्वर की

21 विधानसभाओं की बागडोर संभाली है। राष्ट्रीय नेतृत्व में उनके अनुभावों

के आधार पर उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है।

लगभग एक महीने से ज्यादा

का व्यक्त त्रिवेंद्र सिंह रावत इन तीनों लोकसभा की अलग-अलग विधानसभाओं में

बिता चुके हैं। उनका कहना है कि हर रैलियों, कार्यक्रमों और नुक्कड़ सभाओं

में भारतीय जनता पार्टी को जनता का सहयोग मिल रहा है।

पूर्व सीएम

त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस बार उड़ीसा में भाजपा सरकार और केन्द्र में फिर एक

बार मोदी सरकार यानी डबल इंजन सरकार बनेगी। विगत 10 वर्षों में मोदी सरकार

की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, पात्र लोगों तक पहुंचा है और लोग भाजपा

और मोदी को चुनकर इसका जवाब 04 जून को चुनाव परिणाम के रूप में देंगे।

उन्होंने

कहा कि पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक चारों ओर एक ही

पुकार है। देश में एक बार फिर मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी

में भी लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग विकसित भारत के निर्माण

के लिए मोदी के हाथों को मजबूत करना चाहते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें