मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,सुनी मन की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गाजियाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,सुनी मन की बात- जनता को गुमराह कर रहे हैं विपक्षी:भूपेंद्रगाजियाबाद, 26 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रविवार को जनपद पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। इस दौरान पूरे प्रदेश में संगठन पदाधिकारी से लेकर भाजपा नेता सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वयं एक बूथ पर रहकर देश के प्रधानमंत्री की जुबानी देशवासियों के मन की बात सुनी।शालीमार गार्डन स्थित स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल में 824 बूथ पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भारत माता , पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया। देश के पीएम ने मन की बात की शुरुआत स्पर्धा में जाने की अहमियत से की।उन्होंने इंसान के जीवन में स्पर्धा का शामिल होना अति आवश्यक बताया। आगे ई संजीवनी टेलीकंसल्टेशन के जरिए चिकित्सक और मरीज को आत्म सुकून के साथ-साथ आराम के सुखद एहसास की बात की। उन्होंने यूपीआई की ताकत बढ़ने और त्रिवेणी कुंभ के माध्यम से विरासत को बचाने के महत्व के बारे में भी चर्चा की। लोगों में स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता के प्रमाण के लिए हरियाणा के भिवानी में युवा टीम के कार्य की सराहना की।इस मौके पर चौधरी ने कहा कि संगठन की दृष्टि से सामूहिक रूप से इकट्ठा होना यह बहुत अच्छा कार्य है। एकत्रीकरण के माध्यम से हमारा संगठन विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में जाना जाता है। हमारी सरकारों ने अपने संकल्प पत्र में जो कहा है, उसे किया भी है। बाकी अन्य दल गठजोड़ कर सत्ता पर काबिज होने के लिए जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकते हैं मगर जनता जाग चुकी है। अब उनकी दाल गलने वाली नहीं। उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से मन की बात कार्यक्रम के लिए अपील भी की कि अप्रैल में मन की बात की शोभा कार्यक्रम होना है, जिसे एक विधानसभा में कम से कम 100 स्थानों पर अधिक से अधिक सहभागिता के साथ लोगों के साथ सुना और देखा जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी बूथ कमेटी के लोगों के साथ बैठकर टिफिन बैठक की।मन की बात कार्यक्रम के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी महानगर अमित बाल्मीकि, भाजपा वरिष्ठ नेता पृथ्वी सिंह, कार्यक्रम मुख्य संयोजक महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, मंडल प्रभारी विरेन्द्र त्यागी,मन की बात संयोजक संजीव झा,मंडल अध्यक्ष राजन बाल्मीकि, बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा, लेखराज, अमित शर्मा, अंजू घनशाला, आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें