मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे केजरीवालः भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे रोहिंग्या के मुद्दे पर राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। पार्टी ने कहा कि रोहिंग्या घुसपैठिए भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।रोहिंग्या को दिल्ली में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आवास दिए जाने को लेकर आज दिन भर आम आदमा पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभी कुछ समय पहले ऐसी समाचार रिपोर्ट आईं, जिसमें जो तथ्य थे वो जनता को गुमराह करने के लिए थे। उस पर गृह मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है। मोदी सरकार की स्पष्ट नीति है कि राष्ट्र सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।उन्होंने कहा कि रोहिंग्या घुसपैठिए हमारे देश की अखंडता के लिए खतरा हैं। हमारे देश का कानून ये कहता है कि इनको डिपोर्ट किया जाएगा और ये क्षेत्राधिकार गृह मंत्रालय का है। देश के गृह मंत्रालय ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है, जो बहुत महत्वपूर्ण है। तो ऐसा क्यों हुआ कि 29 जुलाई को हुई बैठक में, जिसकी अध्यक्षता दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी ने की उसमें जल्दबाजी में एक फैसला किया गया कि इन सभी घुसपैठियों को ईडब्ल्यूएस के लिए बन रहे घरों में बसाया जाएगा।भाटिया ने कहा कि मोदी सरकार की स्पष्ट नीति है कि राष्ट्र सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि मंत्रालय ने गैर कानूनी तरीके से रह रहे रोहिंग्या घुसपैठियों को ईडब्ल्यूएस के फ्लैट देने का दिल्ली सरकार को कोई निर्देश नहीं दिया गया है। क्योंकि इन अवैध घुसपैठियों के निर्वासन का मुद्दा गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय के माध्यम से संबद्ध देश के साथ उठा चुका है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करे कि अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या अपने वर्तमान स्थान पर ही रहें और उन्हें किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट न किया जाए।भाटिया ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर यह भी आरोप लगाया कि उनके सोशल मीडिया एकाउंट विदेशी फंडिंग से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया एकाउंट विदेशी फंडिंग से चल रहे हैं और विदेशी धरती से ही इनकों चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें