मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को बताया साजिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने भाजपा के परिवर्तन यात्रा और गृह मंत्री अमित शाह के दिये गये बयान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवर्तन यात्रा झारखंड के खिलाफ साजिश यात्रा है।उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अमित शाह को सोचना चाहिए कि 10 वर्षों से वह देश के गृह मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं लेकिन देश में घुसपैठ की बातें स्वीकार कर रहे हैं यह उनके लिए शर्म की बात है। निश्चित रूप से कहीं ना कहीं अपनी कमजोरी को स्वीकार कर रहे हैं। घुसपैठ के नाम पर धार्मिक उन्माद भड़काने की राजनीति झारखंड में चलाना चाहते हैं। झारखंड में इनकी यह साजिश नहीं चलेगी। सबसे पहले इन्हें असम से घुसपैठ को रोकना चाहिए और असम में घुसपैठ के लिए असम के मुख्यमंत्री पर कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले उन्हें यह पता होना चाहिए की 24 वर्षों में इस विभाग में पहली बार प्रक्रिया प्रारंभ की गई। पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा इस भर्ती नीति को स्वीकृति प्रदान की गई थी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही स्पष्ट हो गया कि भाजपा की नीति हमेशा युवा और किसानों के लिए जानलेवा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें