मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस के झूठ और प्रपंच पर भाजपा का हमला, केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- 99 के ही हेरफेर में खुश है कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर

लाल खट्टर ने कांग्रेस के झूठ और प्रपंच पर करारा प्रहार किया। उन्होंने

तंज कसते हुए कहा कि यह पहला चुनाव है जब जीतने वाला भी खुश है और हारने

वाला भी खुश है।

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय सभागार में सोमवार को

आयोजित विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

खट्टर बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय

मंत्री खट्टर ने कांग्रेस के झूठ पर उन्होंने कहा कि पहला झूठ यह कि हमारी

अल्पमत की सरकार है जबकि पूरी तरह स्पष्ट है कि एनडीए को लोकसभा में 290

सीट मिली है। ना जाने कांग्रेस का कौन सा गणित है, जो इसे 272 से कम मानता

है जबकि 2004 में कांग्रेस गठबंधन यूपीए को मात्र 225 सीटें एवं 2009 में

262 सीटें हासिल हुई थी। दोनों बार सरकार बनाने के लिए उन्हें थर्ड फ्रंट

की मदद लेनी पड़ी थी। इसके अलावा इस बार हमने दो राज्यों में अकेले दम पर

और दो अन्य राज्यों में सहयोगी दलों के मदद से सरकार बनाई है।

उन्होंने

कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि वह 99 के ही हेरफेर में ही खुश हैं। इतना ही

नहीं, केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष द्वारा एक तिहाई सरकार बताने पर तंज किया

कि अभी हमने एक तिहाई समय यानी 10 वर्ष शासन किया है और आगे के दो तिहाई

यानी 20 वर्ष और हम शासन करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के

भाजपा संगठन को बधाई दी कि वह राज्य की पांचों लोकसभा सीटों के साथ संसद की

आठों सीटों पर काबिज होने में कामयाब हुए हैं।

उन्होंने स्पष्ट

किया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी राज्यों में विस्तारित

प्रदेश कार्यसमिति चुनाव के पहले के बजाय चुनाव उपरांत आयोजित की जा रही

है। मकसद स्पष्ट है कि लगातार जनता के मध्य समन्वय बनाने के लिए सक्रियता

बढ़ाना है, क्योंकि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है तो देश के

कोने-कोने को विकसित करना होगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर

कार्य करना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें