विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा
रांची, । भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चुनाव आयोग पहुंचा
और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो द्वारा चुनाव प्रचार पर आपति जताई।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को ज्ञापन भी
सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर
श्रीवास्तव ने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव को लेकर जिस तरह
विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक पद का मखौल उड़ा रहे हैं वो विधि सम्मत नहीं
है।संसदीय परंपराएं एवं प्रक्रिया के पहले भाग के अध्याय IX के दूसरे पारा
में स्पष्ट विवरण है विधानसभा अध्यक्ष किसी पार्टी के सदस्य नहीं होते है
एवं विधानसभा अध्यक्ष चुनाव प्रचार नहीं कर सकते। प्रतिनिधिमंडल ने एक
वीडियो भी अध्यक्ष का जमा किया, जिसमें रविंद्र नाथ महतो कह रहे हैं कि वो
भी दल के हैं और दल के लिए प्रचार का सकते हैं।
प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार गुप्ता और बिपिन कुमार शामिल थे।





