मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

खाई में तेल का टैंकर गिरने से चालक व परिचालक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उपचुनाव में जीते भाजपा गठबंधन के विधायकों ने ली शपथ

टिहरी। जनपद टिहरी के थाना नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत बेमुंड के पास शुक्रवार तड़के तेल का एक टैंकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों कोनिकाला और अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के 3 बजे करीब तेल का टैंकर चंबा की तरफ जा रहा था। इसी दरम्यान थाना नरेन्द्रनगर क्षेत्रांतर्गत आगराखाल के बीच बेमुंड के पास टैंकर अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक राजीव शर्मा पुत्र भूपेन्द्र शर्मा (37) निवासी ग्राम झालू थाना हल्दौर ज़िला बिजनौर उत्तर प्रदेश और परिचालक निखिल चौधरी पुत्र पप्न चौधरी (18) निवासी ग्राम आयतपुर खजूरी बिजनौर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश घायल हो गए।सूचना पर एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची कर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ और जिला पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद रोप व स्ट्रेचर की सहायता से चालक और परिचालक को घायलावस्था में बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें