मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार एयरपोर्ट के उद्घाटन के नाम पर जनता को बरगला रही भाजपा :खोवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार,। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने मुख्यमंत्री नायब

सिंह सैनी द्वारा 20 जून को हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के प्रस्तावित

कार्यक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। डिपार्टमेंट का कहना है कि भाजपा

इस एयरपोर्ट का न जाने कितनी बार उदघाटन करेगी।

हरियाणा

कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने

शनिवार को कहा कि इस एयरपोर्ट के नाम पर भाजपा कई वर्षों से जनता को बरगला

रही है। अब अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक

बार फिर जनता को भ्रमित करने के लिए वही चाल चली जा रही है। उन्होंने कहा

कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पहले भी एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह का

हिस्सा रह चुके हैं। अब एक बार फिर 20 जून को उद्घाटन करके बड़ेे-बड़े दावे

व वादे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मनोहरलाल खट्टर व डॉ. कमल गुप्ता

कितने महीनों से हवाई उड़ानें जल्द शुरू होने का दावा करते आ रहे हैं लेकिन

परिणाम ढाक के तीन पात है। वैसे भी बिना कोई हवाई यात्रा शुरू हुए उद्घाटन

करना राजनीतिक प्रपंच के अलावा कुछ नहीं है।

एडवोकेट खोवाल

ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के बार-बार उदघाटन की भांति भाजपा ने हरियाणा व

देशभर में इसी तरह के कारनामे करके जनता से कड़वा मजाक किया है। इस

एयरपोर्ट की शुरुआत कांग्रेस राज में की गई थी लेकिन हरियाणा में पांच

लोकसभा सीट हारने से भाजपा अब बौखलाई हुई है। इसलिए विभिन्न प्रपंच रचकर

जनता को बरगलाने की कोशिश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें