मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा आरोप, कहा- प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही विपक्षी पार्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा आरोप, कहा- प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही विपक्षी पार्टी

नई टिहरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां अंबेडकर पार्क में सोमवार को कांग्रेस और प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। आरोप लगाया कि कांग्रेस बेवजह प्रदेश में माहौल खराब कर रही है।

बीते 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धिकरण पर शुरू हुई राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में भाजपाईयों ने अंबेडकर पार्क में धरना दिया। जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कांग्रेस बेवजह उत्तराखंड को बदनाम करने की साजिश में लगी है। कांग्रेस की रैली के दौरान रामलीला मैदान में भारी गंदगी हो गई थी।

अगले दिन स्थानीय युवाओं ने रामलीला मैदान की सफाई की। जिससे कांग्रेस ने शुद्धिकरण का नाम दिया है। कहा कि कांग्रेस ऐसी हरकतों से बाज आए अन्यथा भाजपाई सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान ने कहा कांग्रेस की रैली के कारण पवित्र रामलीला मैदान में शराब की खाली बोतलें और जगह-जगह शौच करने से गंदगी फैली थी। सभी जाति और धर्म के युवाओं ने मिलकर मैदान की सफाई की। लेकिन कांग्रेस ने उसे शुद्धिकरण से जोड़ा दिया है। कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम रही है।

उन्होंने कांग्रेस को इस दुष्प्रचार को बंद करने की नसीहत दी है। इस मौके पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, मालचंद, विजय कठैत, रामलाल नौटियाल, बलवंत रावत, नरेंद्र कुंवर, विनोद रतूड़ी, लीला मखलोगा, सरस्वती नेगी, विमला खंडका, लक्ष्मी रावत, उर्मिला राणा, राजेंद्र डोभाल, दिनेश भजनियाल, शांति खंडूरी, तौफिक अहमद, अब्दुल अतीक, सतवेंद्र, मानवेंद्र रावत, चंडी बेलवाल मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें