मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

हुसैनाबाद में भाजपा नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग, लोगों को दिया संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हुसैनाबाद(पलामू) : पलामू जिले के हुसैनाबाद में भाजपा नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कर लोगों को योग से उत्पन्न होने वाले सकारात्मक प्रभाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। मौक़े पर भाजपा नेता सह हुसैनाबाद के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ़ छठन ने कहा कि आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुक़ाबला कर रहा है। तब योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। वहीं हुसैनाबाद सांसद प्रतिनिधि श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी। तब कोई भी देश साधनों से सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे समय में योग आत्मबल का बड़ा साधन बना। योग ने लोगों ने भरोसा जताया कि हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं। मौक़े पर झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार सिंह उर्फ़ बब्लू सिंह ने कहा कि आज मेडिकल साइंस भी उपचार से साथ-साथ हीलिंग पर भी उतना ही बल देता है और योग हीलिंग प्रोसेस में उपकारक है। आगे उन्होंगे घर पर रहकर योग साधना में लीन होकर योग करने की बात कही। मौक़े पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ललन कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अग्रवाल उर्फ़ पप्पू जी, राजेश कर्ण, मिथिलेश सिंह, उदय विश्वकर्मा, टिंकू तिवारी, संदीप सोनी, राजू विश्वकर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सैयद तक़ी हुसैन रिज़वी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, घनश्याम विश्वकर्मा आदि ने भी योग किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें