मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:51 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता सुनील साहू ने रांची के न्यायालय में शिकायत वाद दाखिल किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। भाजपा नेताओं एवं पूर्व की सरकार को बदनाम एवं साजिश के तहत छवि को क्षति पहुंचाने की बड़ी आपराधिक षड्यंत्र राज्य में हो रही है और इससे क्षुब्ध और व्यथित होकर झारखंड भाजपा के नेता सुनील साहू ने रांची के न्यायालय में शिकायत वाद दाखिल किया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा एक महंगी कार खरीदने का झूठा समाचार कुछ दिन पूर्व में प्रकाशित हुआ था एवं काफी चर्चित हुआ था , भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील साहू ने उक्त झूठे समाचार से क्षुब्ध होकर अपने अधिवक्ता बिनोद कुमार साहू के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, व्यवहार न्यायालय, रांची में शिकायत हरिनारायण सिंह, राहुल सिंह , अजय शर्मा नाम के पत्रकारों और डीबी प्रिंट सॉल्यूशंस के विरुद्ध शिकायत वाद दाखिल किया है ।

इस शिकायत वाद की सुनवाई की तिथि न्यायालय ने 19 अक्टूबर 2020 को निर्धारित की है, उक्त याचिका में प्रार्थी सुनील साहू ने स्पष्ट रूप से यह कहा है कि उक्त समाचार के गलत प्रकाशन होने की वजह से पूर्व सरकार एवं भाजपा के नेताओं की छवि काफी प्रभावित गलत तरीके एवं उद्देश्य से गई है जो कि एक बड़ी षड्यंत्र प्रतीत होती हैं।

प्रार्थी ने अभियुक्तों के विरोध में भारतीय दंड विधान की धारा 120 B, 499, 500, 501, 502, 420, 467, 468, 471 के अंतर्गत शिकायत वाद दाखिल किया है।

मीडिया से बातचीत के क्रम में सुनील साहू ने बुधवार को बताया कि राज्य में भाजपा को बदनाम करने के लिए भ्रामक, गलत तथ्य, एवं झूठ का प्रयोग किया जा रहा हैं जिससे भाजपा झारखंड की मजबूती को छिपाया जा सके। साहू ने यह भी कहा कि हम न्यायालय की शरण में इसलिए गए हैं ।

क्योंकि एक संगठित गिरोह अपराधिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए गलत चीजों का प्रयोग कर रहे हैं एवं न्यायालय इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अवश्य कार्रवाई करेगा क्यों कि भाजपा भारतीय संविधान एवं न्याय के पथ पर सदैव चलती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें