मृतक विनय मोची के परिजनों से मिले भाजपा नेता लाल सूरज, कहा हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें प्रशासन
पांकी : पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता लाल सूरज डंडारकला में मृतक विनय मोची उर्फ फुटून के परिवार से मिले तथा परिवार के लोगों को संतावना दिया। भाजपा नेता लाल सूरज ने कहा कि विनय मोची सरल स्वभाव का युवा था। इसकी हत्या से वे बहुत दुखी है।। हत्या के आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वे किसी जाति धर्म का हो । उसे किसी किमत पर बख्शा नहीं जा सकता है। विनय मोची के परिवार बहुत ही गरीब है। भाजपा नेता ने पलामू उपायुक्त से मांग किया है कि पीड़ित परिवार को दस लाख रूपया प्रधानमंत्री आवास एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए। इससे पहले भाजपा नेता के पहुंचते विनय मोची के परिवार फूट-फूट कर रोने लगा। घटना के बारे में विस्तार से पीड़ित परिवार ने बताया। भाजपा नेता लाल सूरज ने विनय मोची के पोस्टमार्टम हेतु संसाधन उपलब्ध करवाया। इस अवसर पर आजसू पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी अकमल खान, मोबीन खान, काजीम खान, अनिल सिंह, विद्यासागर पांडे, श्याम ओझा, उदय रवि ,लक्ष्मण यादव, संजय सिंह, भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।





