भाजपा नेता ने आरएसजी कम्युनिकेशन का किया उद्घाटन
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद सद्धिनाथ होटल के परिसर में भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने आरएसजी कम्युनिकेशन मोबाइल सेल्स एंड सर्विस शॉप का फीता काटकर उद्घाटन किया । उद्घाटन के मौके पर भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने कहा की इस तरह के मोबाइल सेल एंड सर्विस शॉप के खुलने से ग्राहकों को काफी सुविधा होगी एवं इस तरह के शॉप के खुलने से शहर की रौनक भी बढ़ेगी । मौके पर शॉप के प्रोपराइटर रंजिव कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि हमारे शॉप पर उचित दर पर सभी कंपनियों की मोबाइल एवं सभी कंपनियों के मोबाइल का सर्विस उचित दर पर किया जाएगा । वहीं मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अग्रवाल उर्फ पप्पू अग्रवाल, समाजसेवी आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ़ छठन राम, मंजय चौधरी,टिंकू तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, कृष्णा बैठा,वश्विनाथ सिंह ,गुनगुन सिंह, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, केदार सिंह , छोटू सिंह एवं राकेश वश्विकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे ।





