मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और चुनाव आयोग का लगातार कर रही दुरुपयोग: भगवंत मान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और चुनाव आयोग का लगातार कर रही दुरुपयोग: भगवंत मान

पंजाब। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की, जिसको लेकर पंजाब में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का लगातार दुरुपयोग कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अन्य राज्यों के बाद अब भाजपा के निशाने पर पंजाब है। पूरे देश में भाजपा का काम करने का यही तरीका है, जिसका सामना अब पंजाब को करना पड़ रहा है।

पहले अशोक मित्तल के कारोबारी घरानों पर ईडी की रेड हुई थी, जिसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए और रेड खत्म हो गई।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के संवैधानिक ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रही है।

वह जहां जीत नहीं पा रही है, वहां ईडी और सीबीआई भेजकर लोगों को परेशान करती है और डराकर-धमकाकर अपने पक्ष में करने की कोशिश करती है। आखिर ईडी के छापे केवल उन्हीं राज्यों में क्यों मारे जा रहे हैं, जहां भाजपा की सरकार नहीं है? यह लोकतंत्र की सीधी-सीधी हत्या है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों के खिलाफ नफरत और भेदभाव की राजनीति की जा रही है। हमें डराने-धमकाने के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है। इस उपजाऊ मिट्टी में हर बीज अंकुरित हो सकता है, लेकिन नफरत का बीज यहां कभी जड़ नहीं जमा सकता।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और ओडिशा में अराजकता फैलाई और उसके बाद वहां वोट मांगे। यह पहले आग लगाते हैं और फिर वोट हासिल करके सरकार बनाते हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने नारा लगाया था कि ‘बंगाल में सरकार हमारी है’ और अब ‘पंजाब में बारी है।’ इसी नारे के तहत अब भाजपा पंजाब में आग लगाने की कोशिश कर रही है। भाजपा अब ‘भारत जलाओ पार्टी’ बन चुकी है।

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के लोग पंजाब को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों एक कारोबारी के ठिकाने पर ईडी की रेड हुई, जिसे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा से जोड़कर देखा जा रहा है। यह डराने का प्रयास है, लेकिन इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें