मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ही राज्य के निर्माण और विकास के लिए समर्पित और संकल्पित पार्टी : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल मैदान में भाजपा की ओर से मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अरविंद कुमार सिंह को विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा ही राज्य के निर्माण से लेकर विकास के लिए समर्पित और संकल्पित पार्टी है। उन्होंने कहा कि मलखान सिंह की घर वापसी हुई है। इनके पार्टी में पुनः सक्रिय होने से सिर्फ कोल्हान में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के पूर्व से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई चल रही थी लेकिन 65 वर्षों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी झारखंड की जन भावनाओं को नहीं समझा।

मरांडी ने कहा कि कांग्रेस यहां के आदिवासी मूलवासी को वोट बैंक समझती रही। वोट लिया और नोट देकर आंदोलन को खरीदा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार ने अपने वादे के अनुरूप जन भावनाओं का सम्मान करते हुए अलग राज्य का सपना साकार किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य का गठन किया। एक आदिवासी को राज्य का पहला मुख्यमंत्री बनाया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आज जेल में हैं तो वो अपने लूट और भ्रष्टाचार के कारण। नाम बदलकर जमीन लूटने के कारण। आज जब ईडी की कार्रवाई हो रही तो झामुमो बौखलाहट में है लेकिन किए की सजा आखिर उसे ही तो भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न खायेंगे, न खाने देंगे का संकल्प लिया है। देशभर में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही। विश्व के विकसित देश को पीछे छोड़ भारत 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत तीसरी बार मोदी सरकार में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत बनेगा। न कोई भूखा होगा, न कोई बेघर होगा। सबको स्वास्थ्य की सुविधा होगी। सबके हाथ रोजगार होंगे। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें