मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा को वोट मांगने का अधिकार नहीं: मुख्यमंत्री चम्पाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

पश्चिमी

सिंहभूम । मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि देश की दशा और

दिशा सही राह में ले जाने के लिए पांच साल में एक बार मौका मिलता है।

इसलिए इस मौके को चूके नहीं। भाजपा जब से सत्ता में आई है सिर्फ झूठ की

राजनीति कर रही है। ये वही भाजपा है जिसने सत्ता में आने से पहले बढ़ते हुए

गैस की कीमतों के विरुद्ध पूरे देश मे प्रदर्शन किया था। उस वक्त गैस की

कीमत 400 के लगभग थी लेकिन आज भाजपा के राज में गैस के साथ पेट्रोल, डीजल

की बढ़ती कीमतें आसमान छूने को हैं।

चम्पाई ने कहा कि सत्ता में आने

से पहले इन्होंने युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने जैसे कई वादे किए लेकिन

ये जुमलेबाज सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी यहां के मूल भावना को नहीं समझ सके। मोदी ने अपने संबोधन में एक बार

भी हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बात नहीं की। सरना धर्म कोड

देने की बात नहीं की। स्थानीय नीति की बात नहीं की। मोदी सरकार ने तो वन

अधिकार को स्थिर करने का काम किया। मोदी की सरकार ने आदिवासी-मूलवासी के

हित में काम नहीं किया है। इसलिए भाजपा को यहां वोट मांगने का अधिकार नहीं

है।

मुख्यमंत्री शनिवार को सिंहभूम से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी

जोबा माझी के समर्थन में चक्रधरपुर विधानसभा के ऐतिहासिक बुढीगोड़ा मैदान

में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये वही धरती है

जहां के आदिवासियों ने आंदोलन का बिगुल बजाया। भाजपा जब-जब सत्ता में आई है

एक जाति से दूसरी जाति को, एक धर्म से दूसरे धर्म को लड़ाकर सत्ता में

काबिज रहना चाहती है। इसलिए आप इंडी गठबंधन को मजबूत करिए।

मुख्यमंत्री

सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि झामुमो

गठबंधन की सरकार ने आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम चला और 50 वर्ष तक के

सभी को पेंशन देने का काम किया। आगे चलकर मुंडा और मानकी के लिए आवास

बनाएंगे। चाइबासा में मानकी, मुंडाओ के लिए सभा बनाया जाएगी, जिसमें 2000

डेलीगेट की बैठने की क्षमता होगी। हमारी सरकार ने आदिवासी बच्चों को विदेश

पढ़ने भेजा। मोदी सरकार ने यहां की जनता को धोखा दिया।

चम्पाई ने

कहा कि मोदी ने वादा किया था कि 2022 तक सभी के पक्के मकान बनेंगे। झारखंड

की गठबंधन सरकार ने पूरी लिस्ट उन्हें सौंप दिया लेकिन इन्होंने आवास का

पैसा रोक दिया। इसलिए हमारी सरकार ने यहां के आदिवासी जनता को अबुवा आवास

दिया। साथ ही हमारी सरकार ने 125 यूनिट फ्री कर दिया, जिससे 30 लाख परिवार

को इसका फायदा मिल रहा है। इसके साथ उन्होंने सभी प्रखंड में स्मार्ट स्कूल

खोलने की बात कही।

इंडी गठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी जोबा माझी ने

कहा कि यह चुनाव जल, जंगल, जमीन और अपने अस्तित्व को बचाने का चुनाव है। ये

केंद्र सरकार बाबा साहेब के द्वारा हमलोगों को दिए गए अधिकारों को छीनना

चाहती है। उन्होंने कहा मोदी को अपने 10 साल की उपलब्धियों को बताने का समय

नहीं मिला।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा धर्म के

नाम पर लोगों को आपस में लड़ाना जानती है। युवाओं को झूठे सपने दिखाए जाते

हैं। केंद्र की सरकार से हर कोई परेशान है लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार को

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा सिर्फ झूठ बोलकर वोट लेना जानती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें