मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

जनता को राहत देने के नाम पर झूठी वाहवाही लूट रही सरकार : मनोज राठी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार,। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राठी ने हरियाणा सरकार द्वारा

की जा रही घोषणाओं को सरकार का पश्चाताप बताया है। उन्होंने कहा कि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों जनता को राहत देने का ढिंढोरा पीटकर

वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वे वास्तव में राहत नहीं बल्कि

भाजपा सरकार का पश्चाताप है।

सरकार द्वारा लिए जा रहे

फैसलों पर प्रतिक्रिया जताते हुए मनोज राठी ने सोमवार को कहा कि लोकसभा

चुनाव में 10 में से पांच सीटों पर हार तथा अन्य स्थानों पर भी बड़ी

मुश्किल से जीतने वाली भाजपा ने इन दिनों अपने सारे कदम बैकफुट पर लेने

शुरू कर रखे हैं। पहले प्रोपर्टी आईडी व फेमिली आईडी को पोर्टल की बजाय

मेनुअल करने व समाधान शिविर लगाकर जनता की समस्याएं दूर करने के ऐलान के

बाद अब बिजली बिलों में मासिक शुल्क वापिस लेने की घोषणा की है।

उन्होंने

कहा कि ये सारे फैसले वही है जो भाजपा सरकार ने ही मनमानी करते हुए लागू

किए थे और साढ़े नौ साल तक जनता का जमकर शोषण व परेशान करने के बाद कदम

उलटे उठाने शुरू किए है। ऐसे में सरकार को यह नहीं कहना चाहिए कि हम जनता

को राहत दे रहे हैं बल्कि इन जनविरोधी फैसलों के लिए सरकार को जनता से माफी

मांगनी चाहिए, अन्यथा जनता कभी भाजपा को माफ नहीं करेगी।

मनोज

राठी ने कहा कि अब चाहे भाजपा सरकार कितनी भी घोषणाएं करे या जनता को राहत

दें, जनता अच्छी तरह से जान चुकी है कि यह सब चुुनावी शिगूफा है। ऐसे में

जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया

कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का भारी बहुमत से सत्ता में आना व सांसद

कुमारी सैलजा का मुख्यमंत्री बनना तय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें