मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना है: फणीन्द्रनाथ शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने रतिया व टोहाना में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

फतेहाबाद । लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री

फणीन्द्रनाथ शर्मा ने शनिवार को टोहाना व रतिया विधानसभा में कार्यकर्ताओं

की बैठक की। टोहाना विधानसभा में आयोजित बैठक में विशेष रूप से राज्यसभा

सांसद सुभाष बराला तथा रतिया विधानसभा की बैठक में विशेष रूप से रतिया के

विधायक लक्ष्मण नापा मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला प्रभारी सुरेन्द्र

आर्य व एससी आयोग के चेयरमैन प्रो. रविन्द्र बलियाला, जिला महामंत्री अशोक

जाखड़, रिंकू मान के अलावा दोनों विधानसभाओं के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,

जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद

रहे। बैठकों की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि लोकसभा

चुनाव में अपनी काबिलियत दिखाते हुए जी जान से मेहनत करें। हमें मिशन 2024

की सफलता के लिए सिरसा लोकसभा सहित प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा का कमल

खिलाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के

संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को अपना पूरा योगदान देना होगा। लोकसभा

चुनाव में 400 से अधिक सीटें एनडीए की झोली में डालकर नरेन्द्र मोदी को

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

फणीन्द्रनाथ शर्मा ने

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा की नीति ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ इसी

नारे और नीति को सार्थक करने के लिए अपने अपने बूथों की मजबूती सुनिश्चित

करें। मतदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर मतदान करवाएं। हर बूथ

पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। लोगों को भाजपा

सरकार की 10 साल की उपलब्धियों, योजनाओं, कल्याणकारी नीतियों के बारे में

बताएं तथा पार्टी के पक्ष में मतदान करवाने में जी तोड़ मेहनत करें।

विकसित

भारत बनाने के इस अभियान में हर कार्यकर्ता का यही योगदान होगा। उन्होंने

कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में भारत देश को

पूरे विश्व में अनोखी पहचान दी है। भारत को एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर देश

बनाया है। युवाओं के लिए नौकरियां व स्वरोजगार के अवसर दिए। देश की मजबूती

का ढांचा तैयार किया। आज विश्व के शक्तिशाली कहलाने वाले देश भी भारत देश

को उम्मीद की दृष्टि से देखते हैं। भारत देश को विश्व गुरु बनाने की सोच के

साथ हम सभी को पीएम नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें