मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाना केन्द्र का सराहनीय फैसला : डॉ. आशा खेदड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिसार : देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाना केन्द्र का सराहनीय फैसला : डॉ. आशा खेदड़

भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लगातार चौथे वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मनाने का निर्णय सराहनीय व स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि इस बार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 8 अगस्त तक, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक तथा तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने बुधवार काे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में 8 अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। स्कूल, कालेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही सैनिकों और पुलिसकर्मियों को ‘आभार पत्र’ लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में तिरंगे रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त ‘तिरंगा बुनाई और धागे’ की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त के बीच ‘तिरंगा महोत्सव’ के रूप में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें वृहद ‘तिरंगा मेला’ और ‘भव्य तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट’ का आयोजन होगा। प्रदेश स्तरीय ‘तिरंगा महोत्सव’ का आयोजन किसी प्रमुख स्थल पर व्यापक जनभागीदारी के साथ होगा। तिरंगा महोत्सव आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर तिरंगा मेले का भी आयोजन होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी केन्द्र सरकार के निर्देशों पर हर घर तिरंगा अभियान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत व बलवती होती है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में कई गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें