मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

रिसड़ा रेलवे स्टेशन के समीप कूड़ा जलाने पर भाजपा पार्षद ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रिसड़ा रेलवे स्टेशन के समीप कूड़ा जलाने पर भाजपा पार्षद ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

हुगली, 18 मार्च। हुगली जिले के औद्योगिक उपनगर रिसड़ा में रेलवे स्टेशन के समीप कूड़ा जलाए जाने के खिलाफ अब रिसड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद मनोज सिंह आक्रामक हो गए हैं। शुक्रवार शाम रिसड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड में आयोजित पार्षद से संवाद के कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पार्षद ने कहा कि यदि अगले 15 दिनों में रिसड़ा स्टेशन के समीप कूड़ा जलना बंद नहीं हुआ तो वे इसके खिलाफ कलकाता उच्च न्यायलय का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ ही पार्षद ने कहा कि अतिक्रमण उनके वार्ड की एक बड़ी समस्या बन चुकी है। वे कई बार नगरपालिका के बोर्ड मीटिंग में अतिक्रमण के मामले को उठा चुके हैं। यदि अतिक्रमण की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे इस मामले में वार्ड के लोगों को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गत कुछ वर्षों से रिसड़ा स्टेशन के समीप और रिसड़ा थाने के पीछे लगातार कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे रिसड़ा शहर में रहने वाले तकरीबन दो लाख लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने धुंए के कारण सांस लेने में तकलीफ की भी शिकायत की है। लेकिन बार बार शिकायत के बावजूद प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा पार्षद की चेतावनी का कितना असर कुंभकर्णी नींद में सोए प्रशासन पर पड़ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें