मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

मंगलौर उपचुनाव: भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया चुनाव प्रभावित करने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर साजिश

से मंगलौर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने के लिए कांग्रेस के विरुद्ध

शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि बाहर से आए

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अफवाह फैलाकर माहौल खराब कर मतदान प्रभावित करने

की कोशिश की है।

सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय में आरआरवी

पुरुषोत्तम से हुई मुलाकात में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के साथ राजपुर

विधायक खजान दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी

मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी शामिल थे। इस दौरान सौंपे गए

पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलौर विधानसभा उप चुनाव में मतदान के

समय जो घटना घटित हुई, उसको लेकर पूर्ण रूप से बाहरी विधानसभा से कांग्रेस

कार्यकर्ताओं ने मंगलौर

विधानसभा में घूमकर अफवाह फैलाने का काम किया है।

वहीं वर्ग विशेष में झूठी अफवाहें फैलाकर वहां का माहौल खराब करने की साजिश

को अंजाम दिया है। इन सबके पीछे उनका प्रयास वहां के चुनाव को प्रभावित

करना था। कांग्रेस ने पूर्णतया सोची समझी रणनीति के तहत इस घटनाक्रम को

अंजाम दिया है, जो पूरी तरह से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

प्रतिनिधिमंडल

ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए विधानसभा उप चुनाव के जिन बूथों पर चुनाव

उल्लंघित हुआ है, वहां की निष्पक्ष जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की

मांग की है।

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और स्थानीय पुलिस—प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

वहीं

उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी के

नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मंगलौर उप चुनाव में मतदान

के दौरान मारपीट को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। मथुरा दत्त

जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गत आठ जुलाई को ज्ञापन के माध्यम से

शिकायत दर्ज कराई थी। चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस पार्टी की शिकायत का

संज्ञान नहीं लिए जाने के चलते मतदान के दौरान इस प्रकार की घटना हुई है।

इसके लिए निर्वाचन

आयोग एवं स्थानीय पुलिस—प्रशासन जिम्मेदार है। इस गंभीर

घटना के लिए दोषियों एवं जिम्मेदार पुलिस—प्रशासन के अधिकारियों पर

निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान

कांग्रेस के प्रदेश सहलाहकार अमरजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री नवीन

जोशी,

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, स्वतंत्रता

संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ के महामंत्री अवधेश पंत, आईसी सेल के प्रदेश

कार्यकारी अध्यक्ष विशाल मौर्य, प्रवक्ता सुलेमान अली, अनुराग मित्तल, डॉ.

सुरेंद्र प्रजापति आदि थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें