मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपाईयों ने 1975 के आपातकाल के विरोध में मनाया काला दिवस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। 25 जून 1975 के दिन कांग्रेस के प्रधानमंत्री द्वारा लागू

किए गए आपातकाल को याद करते हुए बीजेपी कार्यालय में काला दिवस मनाया

गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं

बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जगदीश चाेपड़ा ने शिरकत की। कार्यक्रम की

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने की। विशेष रूप से प्रदेश

कार्यकारिणी सदस्य वेद जांगड़ा मौजूद रहे।

भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा

ने मंगलवार को कहा कि आज ही के दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री

ने देश में आपातकाल लगाया था। इसके कारण पूरे देश के विपक्ष के नेताओं को

जेलों में डाल दिया था। कांग्रेस राज के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने न्यायालय

के फैसले की धज्जियां उड़ाते हुए संविधान को खत्म करने का काम किया था।

इतना ही नहीं, जनता की आवाज उठाने वाली मीडिया का दमन भी किया गया था।

सरकार के खिलाफ मीडिया द्वारा बोलने व लिखने पर पाबंदियां लगा दी गई थीं।

आम जनता डर के मारे आवाज उठाना तो दूर की बात सरकार के खिलाफ बोलता तक नहीं

था।

जगदीश चौपड़ा ने कहा कि आपातकाल में देश और समाज ने जो

यातनाएं सहीं, भारतीय इतिहास में उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने

कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा ही देश पर राज करने की रणनीति बनाते आए

हैं। अंग्रेजों की तरह यह भी भारतीयों को गुलाम बनाना चाहते हैं। जगदीश

चौपड़ा ने कहा कि 1975 के आपातकाल का भारत के लोकतंत्र पर लगे कलंक को आज

50 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

भारत की नई पीढ़ी कभी नहीं भूलेगी कि

भारत के संविधान को पूरी तरह से नकार दिया गया था, संविधान के हर हिस्से की

धज्जियां उड़ा दी गई थी, देश को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को

पूरी तरह दबा दिया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक जाखड़ व रिंकू मान,

जगदीश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें